November 4, 2026 7:14 pm

खेत मे काम करने गई बुजुर्ग महिला का सिंचाई कूप में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप

31 अक्टूबर से थी लापता, बुधवार सुबह सरकारी सिंचाई कूप में उतराता मिला शव

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के चपकी ग्राम पंचायत अंतर्गत बघमड़वा टोला में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित सरकारी सिंचाई कूप में उतराता हुआ मिला। मृतका की पहचान रामकल देवी (62) पत्नी सम्पत गौड़ के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, रामकल देवी बीते 31 अक्टूबर को घर से खेत पर काम करने के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिजन उनकी तलाश में जुट गए और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।बुधवार सुबह सरकारी सिंचाई कूप में महिला का शव उतराता दिखाई देने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कूप से बाहर निकलवाया।इस संबंध में उपनिरीक्षक शिव मूरत यादव ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!