November 4, 2026 7:15 pm

गोवंश तस्करी के गैंगस्टर मामले में गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार

विंढमगंज पुलिस ने बभनी क्षेत्र में दबिश देकर की कार्रवाई, न्यायालय में किया पेश

सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विंढमगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में गैंग लीडर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 3 नवंबर को थाना बभनी क्षेत्र में आरोपियों के निवास स्थानों पर दबिश देकर सभी को गिरफ्तार किया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अरविन्द कुमार गुप्ता निवासी बरेव टोला झुझवा (गैंग लीडर), राजनारायण गोड़ निवासी पोखरा, विजय खरवार और बैजूलाल गोड़ निवासी बरेव टोला झुझवा शामिल हैं। सभी थाना बभनी क्षेत्र के निवासी हैं। मामले में विंढमगंज थाने में मु0अ0सं0 133/2026 के तहत धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट तथा मु0अ0सं0 61/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस उपनिरीक्षक लालमोहर राम, हेड कांस्टेबल महफूज अली, कांस्टेबल भूपेन्द्र पाण्डेय और विजेन्द्र गोड़ शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!