November 3, 2026 11:12 pm

दिनदहाड़े महिला से 30 हजार रुपये और मोबाइल भरा झोला छीना, ग्रामीणों ने तीनों उचक्कों को दबोचा

बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही थी महिला, ग्रामीणों की सजगता और महिला के साहस से पकड़े गए आरोपी

सोनभद्र। घोरावल सर्किल क्षेत्र के पटका चौराहे पर दिनदहाड़े छिनैती की घटना से हड़कंप मच गया। बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर टोटो से घर लौट रही महिला का रुपये और मोबाइल फोन रखा झोला बाइक सवार तीन उचक्के छीनकर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बाइक भी कब्जे में ले ली। जानकारी के अनुसार चोरट गांव निवासी रीता देवी औराही स्थित एक निजी बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर अपने स्वजन के साथ घर लौट रही थीं। रास्ते में पटका चौराहे पर वे गोलगप्पे खाने के लिए रुक गईं। बताया जा रहा है कि गोलगप्पे का भुगतान करते समय उचक्कों की नजर महिला के पास मौजूद नकदी पर पड़ गई। इसके बाद जैसे ही महिला अपने स्वजन के साथ टोटो में सवार हुईं, बाइक सवार तीन युवकों ने उनका झोला छीन लिया और भागने लगे।अचानक हुई घटना से महिला घबरा गईं, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और भाग रहे तीनों युवकों को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी कब्जे में ले ली। ग्रामीणों की सजगता और महिला के साहस के चलते आरोपी मौके पर ही पकड़े गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!