November 3, 2026 11:18 pm

पुलिया नहीं तो जान जोखिम में डालकर नाला पार करते हैं ग्रामीण

छात्रा खुशी की डीएम से भावुक अपील, बोली- साहब! सड़क और पुलिया बनवा दीजिए, ताकि सुरक्षित स्कूल जा सकें बच्चे

सोनभद्र। विकास खंड चोपन की ग्राम पंचायत पड़रछ के टोला गुलरिहवा में रहने वाले करीब 30-32 परिवार आज भी सड़क और पुलिया जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। लगभग तीन किलोमीटर संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं होने और रास्ते में पड़ने वाले नाले पर पुलिया नहीं बनने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। समस्या के विरोध में युवा नेता दीपू विजय शर्मा ने ग्रामीणों के साथ नाले में उतरकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान आठवीं कक्षा की छात्रा खुशी कुमारी ने जिलाधिकारी से भावुक अपील करते हुए कहा, “साहब! हमारे गांव में सड़क और पुलिया बनवा दीजिए, ताकि हम बच्चे बिना डर और परेशानी के स्कूल आ-जा सकें।” वहीं छात्र विनय कुमार ने बताया कि पिछले बरसात के दौरान स्कूल से घर लौटते समय वह नाले के तेज बहाव में बहकर कुछ दूर चला गया था। गनीमत रही कि उसके साथियों ने साहस दिखाते हुए उसे बचा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में नाला उफान पर आने से गांव का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट जाता है। ऐसे में बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना भी बड़ी चुनौती बन जाता है। सड़क और पुलिया के अभाव में बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मजदूरों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से करीब तीन किलोमीटर संपर्क मार्ग का निर्माण कराने के साथ ही नाले पर प्राथमिकता के आधार पर पुलिया बनवाने की मांग की है। युवा नेता दीपू विजय शर्मा ने कहा कि यह केवल सड़क और पुलिया का मामला नहीं, बल्कि 30-32 परिवारों की सुरक्षा, बच्चों की शिक्षा और बेहतर जीवन से जुड़ा गंभीर सवाल है। उन्होंने जिला प्रशासन से ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान कराने की मांग की।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!