सोनभद्र। घोरावल ब्लॉक के धरमौली गांव में मंगलवार को खेत में धान की कटाई कर रही एक महिला को विषैले सर्प ने डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घोरावल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकवारी देवी (45) पत्नी बलवंत निवासी ग्राम फुटहड़वा, थाना गढ़वा, जिला सिंगरौली मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन बजे धरमौली गांव में खेत में धान की कटाई कर रही थीं। इसी दौरान खेत की मेड़ में छिपे विषैले सर्प ने उन्हें डस लिया। घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन तत्काल उन्हें सीएचसी घोरावल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। उपचार कर रहे डॉक्टर देवेश पांडेय ने बताया कि महिला की स्थिति खतरे से बाहर है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
Author: Pramod Gupta
Hello









