November 5, 2026 2:46 am

शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, 10 लाख से अधिक का सामान जलकर राख

सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में सोमवार की रात करीब नौ बजे शॉर्ट सर्किट से डेकोरेशन टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा टेंट, कुर्सियां, कूलर, पंखे और लाइट-डेकोरेशन समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कसया कला के डेहरी गांव निवासी संदीप मौर्या की भैरोपुर में हर हर महादेव डेकोरेशन टेंट हाउस के नाम से दुकान और गोदाम संचालित है। सोमवार की रात अचानक गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा सामान उसकी चपेट में आ गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना करमा पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस तथा दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। गोदाम संचालक संदीप मौर्या के मुताबिक, आग में टेंट, कुर्सियां, कूलर, पंखे और लाइट-डेकोरेशन का सामान पूरी तरह जल गया है। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!