November 5, 2026 3:50 am

जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई एवं जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व संबंधी मामलों सहित अन्य पुलिस संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। एसपी ने प्रत्येक शिकायत का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों की गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यों के आधार पर जांच की जाए तथा पीड़ितों को की गई कार्रवाई से समय पर अवगत कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब या उत्पीड़न की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है, उनमें बिना देरी किए विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। एसपी ने कहा कि जनसुनवाई पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। जनता की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और संतोषजनक समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!