सोनभद्र। दीपावली के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश की महिलाओं को निःशुल्क गैस सिलेंडर वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह कार्यक्रम मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को शाम चार बजे आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश स्तर से सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि प्रदेश के सभी जनपदों में जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। निर्देशों के अनुसार जनपदों में आयोजित कार्यक्रम में एनडीए के सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। सोनभद्र में भी जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित समय पर कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जाएगी।
Author: Pramod Gupta
Hello









