November 2, 2026 5:30 pm

जीएसटी एमनेस्टी योजना के सरलीकरण और विद्युत समस्याओं के समाधान की मांग, व्यापार मंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार 2 नवंबर 2026 को आयोजित उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जीएसटी एमनेस्टी योजना के सरलीकरण और विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। जिलाध्यक्ष ने मांग की कि रॉबर्ट्सगंज में जीएसटी एमनेस्टी हेल्प डेस्क स्थापित की जाए तथा चोपन, ओबरा, रेणुकूट, डाला और दुद्धी में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि व्यापारियों को योजना का लाभ लेने में सहूलियत मिल सके। उन्होंने कहा कि योजना के दौरान व्यापारियों के खिलाफ अनावश्यक सर्वे, छापेमारी और बैंक खाते फ्रीज करने जैसी कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। पोर्टल से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं तथा लंबित अपीलों के निस्तारण और वापसी की प्रक्रिया फास्ट ट्रैक पर पूरी कराई जाए। इसके साथ ही जनपद के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्युत सुरक्षा संबंधी विशेष कैंप आयोजित कराने की मांग भी की गई। जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल की ओर से दिए गए सुझावों को व्यावहारिक बताते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!