November 2, 2026 3:18 pm

रेलवे ट्रैक पर मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में सनसनी

ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस

सोनभद्र। डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत वैष्णो माता मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक पर शनिवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही डाला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक के किनारे करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक उमाकांत सिंह ने शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही मृतक की पहचान कराने में जुटी हुई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!