November 2, 2026 3:16 pm

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में किशोर समेत दो गंभीर

सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मरसड़ा गांव में रविवार अपराह्न दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक किशोर समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बिसरेखी गांव निवासी मोहम्मद सैफ (14) पुत्र इजहार और मोहम्मद कैफ (18) पुत्र अजमेर अहमद एक ही बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान मरसड़ा गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक डॉ. प्रवेश कुमार और फार्मासिस्ट अमित कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!