November 2, 2026 5:28 pm

गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, 25 गोवंश सकुशल बरामद, एक गिरफ्तार

चार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, जंगल और पहाड़ी रास्तों से बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल भेजे जाने का खुलासा

सोनभद्र। कोन थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वध के लिए ले जाए जा रहे 25 गोवंशों को सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जबकि चार अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, गोवंशों को जंगल और पहाड़ी रास्तों से पैदल हांककर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल भेजने की योजना थी। रविवार 1 नवंबर 2026 को सुबह करीब 4:50 बजे थाना कोन पुलिस रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग गोवंशों को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुए पैदल बिहार की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमिलाधाम गरवान मार्ग के पास बहदौरा झरिया में घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि एक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राम विचार पुत्र स्वर्गीय मनोहर (45 वर्ष), निवासी ग्राम बेलछ, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। बरामद 25 गोवंशों में आठ बैल, तीन बछड़े, आठ गाय और छह बछिया शामिल हैं। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि गोवंशों को रॉबर्ट्सगंज, घोरावल और मिर्जापुर सीमा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों से कम कीमत पर खरीदकर ग्राम बेलछ में एकत्र किया जाता था। इसके बाद चेरुईगरवान, अमिलाधाम के नीचे से मुहअना जंगल और बैजनाथे के रास्ते जंगल एवं पहाड़ी मार्गों से पैदल बिहार ले जाया जाता था। वहां व्यापारियों को बेचने के बाद गोवंशों को वध के लिए पश्चिम बंगाल भेजे जाने की बात भी पूछताछ में सामने आई है। इस मामले में थाना कोन में मु0अ0सं0 182/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार चार अभियुक्तों और तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी चकरिया उपनिरीक्षक शिवप्रकाश यादव तथा चौकी प्रभारी रानीडीह उपनिरीक्षक मूरली यादव पुलिस टीम के साथ शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!