November 2, 2026 5:27 pm

पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दुद्धी रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने दबोचा, न्यायालय भेजा

सोनभद्र (दुद्धी) नाबालिग से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को दुद्धी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दुद्धी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश रावत पुत्र गिलेंद्र रावत, निवासी काली मोहाल, वार्ड नंबर एक, कस्बा दुद्धी, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध कोतवाली दुद्धी में मु0अ0सं0 284/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय सोनभद्र भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक संजय सिंह और कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!