November 2, 2026 3:16 pm

विधिक सहायता मेगा शिविर, मिशन शक्ति स्टॉल पर महिलाओं को किया जागरूक

एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चला जागरूकता अभियान में महिला थाना प्रभारी रीता यादव-संतू सरोज की संयुक्त पहल,महिलाओं की सुरक्षा-सम्मान पर दिया जोर

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। 01 नवंबर 2026 को विकास भवन सोनभद्र में आयोजित वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर (मेगा शिविर) में मिशन शक्ति स्टॉल लगाया गया।शिविर में महिला थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज रीता यादव मय पुलिस बल, महिला थाना प्रभारी दुद्धी संतू सरोज मय पुलिस बल एवं मानव तस्करी रोधी इकाई की टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।इस दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 181, 1076 सहित शासन द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सोनभद्र पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!