November 2, 2026 5:30 pm

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन, हजारों ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच, मुफ्त दवाओं का वितरण

सोनभद्र। कोन (मुन्ना लाल जायसवाल) जनसेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सोनभद्र जिले के बागेसोती, कोन क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। विधि मंच अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अभिषेक कुमार चौबे के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने भाग लिया। निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलने से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान मरीजों की सामान्य एवं विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। साथ ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंद मरीजों को ऑपरेशन संबंधी सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के आयोजक अभिषेक कुमार चौबे ने कहा कि स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें। इसी सोच के साथ निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने शिविर में पहुंचे सभी ग्रामीणों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है। समाज के प्रत्येक वर्ग के स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए इस तरह के सेवा कार्य आगे भी जारी रहेंगे। शिविर के सफल आयोजन में अपना दल (एस) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भी महत्वपूर्ण सहभागिता रही। इस अवसर पर अंजनी पटेल जिलाध्यक्ष, आलोक पाण्डेय कार्यवाहक प्रदेश सचिव, विनोद यादव जिला उपाध्यक्ष, दिनेश, नीरज पटेल जिला मीडिया सचिव, जिला महासचिव सुरेंद्र प्रताप सिंह, सुनेश, पुष्पराज सिंह पटेल, विधानसभा अध्यक्ष राकेश पटेल, नंदू पटेल, चन्द्रशेखर पटेल, अखिलेश पटेल, प्रवीण त्रिपाठी, ओमप्रकाश पटेल, जिला कोषाध्यक्ष युवा मंच शैलेश सिंह, निलेश सिंह, पूनम एवं रंजू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बागेसोती में आयोजित इस चिकित्सा शिविर में हजारों ग्रामीणों की सहभागिता ने आयोजन को सफल बनाया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक सराहनीय जनकल्याणकारी कदम बताया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!