November 1, 2026 3:36 pm

डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवक घायल

डाला के बाड़ी स्थित सुभाष पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

सोनभद्र। डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित सुभाष पेट्रोल पंप के सामने शनिवार को सड़क हादसा हो गया। डाला से चोपन की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल डाला पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजवाया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार कराया गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!