November 1, 2026 3:35 pm

बोलेरो और थाने की सरकारी गाड़ी में आमने-सामने टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

बारिश के चलते सड़क पर फिसले वाहन, दोनों गाड़ियों को पहुंचा नुकसान

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर मोड़ से आगे शुक्रवार की रात करीब 10 बजे बोलेरो और म्योरपुर थाने की सरकारी गाड़ी में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोगों को हल्की चोटें आईं। राहत की बात रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी और सभी लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार म्योरपुर थाने की सरकारी गाड़ी शुक्रवार रात जिला मुख्यालय से वापस लौट रही थी। इसी दौरान खाड़पाथर मोड़ से पहले ढलान पर विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से उसकी टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बारिश हो रही थी और सड़क पूरी तरह गीली थी। इसी दौरान अचानक ब्रेक लगाने से दोनों वाहन फिसल गए और आमने-सामने भिड़ गए।टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि, उनमें सवार लोगों को मामूली चोटें ही आईं। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया। इसके बाद सवार लोग दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की आवाजाही बनी रही। बारिश के दौरान सड़क पर फिसलन के चलते हुए इस हादसे ने एक बार फिर वाहन चालकों को सतर्कता बरतने की जरूरत का एहसास कराया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!