November 1, 2026 3:36 pm

किसानों की जमीन जबरन लेने का प्रयास बर्दाश्त नहीं, औद्योगिक एक्सप्रेस-वे का एलाइन्मेंट बदले सरकार: संदीप मिश्र

पीएसपी प्रोजेक्ट वापस लेने और अतिवृष्टि से बर्बाद फसलों का मुआवजा देने की उठाई मांग, आंदोलन की चेतावनी

सोनभद्र। चतरा ब्लॉक में आयोजित किसान पंचायत में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और पंचायत को संबोधित करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर किसानों और आदिवासी समुदाय की अनदेखी करने का आरोप लगाया। संदीप मिश्र ने कहा कि आदिवासी भाई-बहनों और जनपद के अन्नदाताओं का अनादर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब कोई किसान अपनी जमीन देने को तैयार नहीं है तो जिला प्रशासन जबरन जमीन लेने का प्रयास क्यों कर रहा है? सरकार को औद्योगिक एक्सप्रेस-वे के एलाइन्मेंट पर पुनर्विचार करना चाहिए और पीएसपी प्रोजेक्ट को वापस लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो मोर्चा बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने अर्नब तूफान और असमय बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाते हुए सरकार से तत्काल फसलों का सर्वेक्षण कराने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की।किसान पंचायत में मोतीलाल यादव, रामकरन, नागेंद्र लकड़ा, नंदलाल भारती, सोनू कुजूर, आकाश चौहान, शत्रुघ्न बिंद, सत्येंद्र प्रजापति, राधा, फुलमतिया, अरविंद, विजय, दिनेश चेरो, संतोष चेरो और बिंदू खरवार सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!