तीसरे वाहन की बैटरी नहीं निकाल सके चोर, क्षतिग्रस्त कर हुए फरार
सोनभद्र। चुर्क चौकी क्षेत्र के नगर पंचायत चुर्क के वार्ड नंबर-8 में बीती रात चोरों ने तीन वाहनों को निशाना बनाया। चोर दो वाहनों की बैटरी चोरी कर ले गए, जबकि तीसरे वाहन की बैटरी चोरी करने में असफल रहने पर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-8 निवासी विजेंद्र कुमार पुत्र बचाऊं प्रसाद और पंकज कुमार पुत्र राजकुमार के वाहनों से चोर बैटरी खोलकर उठा ले गए। वहीं, प्रताप पुत्र कुटूर के वाहन की बैटरी चारों तरफ से लॉक होने के कारण चोर उसे निकालने में सफल नहीं हो सके। हालांकि, बैटरी चोरी करने में नाकाम रहने पर चोरों ने उसे तोड़कर नुकसान पहुंचा दिया। शनिवार सुबह वाहन स्वामियों के उठने पर उन्हें चोरी और वाहनों को क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ितों ने चुर्क चौकी पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। घटना के बाद वार्ड के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
Author: Pramod Gupta
Hello









