October 31, 2026 4:38 pm

महिला थाना प्रभारी रीता यादव ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

घरेलू हिंसा से जुड़े सात साल पुराने मुकदमे में दोनों आरोपियों को न्यायालय भेजा

सोनभद्र। महिला थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुनील कुमार पासवान और दीपक कुमार पासवान पुत्रगण रामसूरत पासवान निवासी बड़गांव थाना रॉबर्ट्सगंज के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में वर्ष 2017 में मु0अ0सं0 01/2017 के तहत धारा 498ए, 323, 504, 506 भादवि एवं 3/4 डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में जारी वारंट के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी की गई। इस कार्रवाई को महिला थाना प्रभारी रीता यादव के नेतृत्व में महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!