October 31, 2026 4:35 pm

महिला थाना प्रभारी संतू सरोज ने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

मिशन शक्ति 6.0: छात्राओं को कैरियर निर्माण के प्रति किया जागरूक

सोनभद्र। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत शनिवार को पीएम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में आयोजित कैरियर हब प्रतियोगिता में दुद्धी महिला थाना प्रभारी संतू सरोज ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य और बेहतर कैरियर निर्माण के प्रति जागरूक किया। महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताते हुए जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं शिक्षा के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकती हैं। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को कैरियर के प्रति जागरूक कर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रेरित करना रहा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!