October 31, 2026 4:35 pm

जिला पंचायत में सरदार पटेल की जयंती पर किया गया माल्यार्पण, एकता-अखंडता का लिया संकल्प

सोनभद्र। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को जिला पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत प्रतिनिधि अरुण सिंह पटेल एवं अपर मुख्य अधिकारी राजेश चौधरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन, उनके विचारों और देश की एकता एवं अखंडता के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय है। उनके प्रयासों से देश की एकता और अखंडता को मजबूती मिली। इस अवसर पर दिनेश बियार अपना दल (एस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सहित जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!