पन्नूगंज इंस्पेक्टर श्रीनिवास पाण्डेय की सराहनीय कार्य, 24 घंटे में गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर जीता दिल, परिजनों ने की पन्नूगंज पुलिस की भूरी- भूरी प्रशंसा
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रूणवाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर सिंह के नेतृत्व में थाना पन्नूगंज पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सराहनीय कार्य किया।29 अक्टूबर को प्रदीप कुमार निवासी पन्नूगंज ने सूचना दी कि उनका 13 वर्षीय पुत्र दरोगा बाबू और उसका साथी 12 वर्षीय रूपेश पुत्र इंद्रबहादुर निवासी एलाई माता-पिता के डांटने पर घर से चले गए हैं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लिया।प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह, आरक्षी सूर्या सिंह और आरक्षी सुनील तिवारी की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू की। अथक परिश्रम और तकनीकी सहयोग से दोनों बच्चों को जनपद फतेहपुर से बरामद किया गया।बच्चों को सकुशल थाने लाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर और पन्नूगंज पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस की मानवीय और संवेदनशील छवि उजागर हुई है।









