October 31, 2026 3:14 pm

फसल बर्बाद हुई तो 72 घंटे के अंदर करें शिकायत, बीमित किसानों के लिए टोल फ्री नंबर जारी

अर्नब चक्रवात और बेमौसम बारिश से खरीफ की फसलों को नुकसान की आशंका, मुआवजे के लिए 14447 पर दर्ज कराएं सूचना

सोनभद्र। अर्नब चक्रवात और असामयिक बारिश के चलते खरीफ की फसलों को संभावित नुकसान को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है। जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के सभी किसानों, विशेषकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसानों से अपील की है कि फसल क्षति होने पर आपदा के दौरान 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार निर्धारित समयसीमा में शिकायत दर्ज कराने के बाद क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वेक्षण कृषि विभाग, राजस्व विभाग और फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा कराया जाएगा। सर्वेक्षण के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। समय से सूचना मिलने पर फसल क्षति के आकलन और बीमा संबंधी प्रक्रिया में मदद मिलेगी।किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग ने तहसीलवार फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों के नाम और मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं।

  • रॉबर्ट्सगंज: गणेश प्रसाद, जिला प्रतिनिधि/तहसील कोऑर्डिनेटर, मोबाइल नंबर 809765773।
  • दुद्धी: प्रशान्त कुमार शुक्ला, तहसील कोऑर्डिनेटर
  • ओबरा: विकास कुमार पाण्डेय, तहसील कोऑर्डिनेटर, मोबाइल नंबर 7897827083।
  • घोरावल: राकेश कुमार मौर्या, तहसील कोऑर्डिनेटर, मोबाइल नंबर 9415074954।

समय सीमा का रखें विशेष ध्यान

जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि फसल को नुकसान होने की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने में देरी न करें। फसल बीमा और क्षति से संबंधित जानकारी के लिए अपनी तहसील के संबंधित बीमा कंपनी प्रतिनिधि से संपर्क करें, ताकि फसल क्षति का सर्वेक्षण और नियमानुसार मुआवजे की प्रक्रिया समय से पूरी हो सके।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!