October 30, 2026 6:45 am

मच्छरो के प्रकोप से बचने के लिए फॉगिंग एवं दवा छिड़काव की मांग

बरसात होने के कारण दछिणांचल मे ज्यादा जरूरत

सोनभद्र (म्योरपुर) म्योरपुर विकास खण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायत सहित दछिणांचल मे इन दिनो बरसात होने के कारण मच्छरो का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा हे। ग्राम पंचायत खैराही, किरवानी, रनटोला, गोविंदपुर, कुसम्हा, गंभीरपुर,  रासपहरी, कुण्डाडीह, म्योरपुर, बलियरी, जापपानी आरंगपानी, सागोबांध, फरीपान सहित म्योरपुर ब्लॉक के अन्य पंचायतो मे मच्छरो का तेजी से बढ़ रहा है। दछिणांचल के भी कई ग्राम पंचायत इसकी चपेट मे हैं। दछिणांचल की ज्यादातर आबादी के ग्रामीण मध्यम वर्गी है जो रोज कमाते है औरत खाते है। इनके आय का स्तोत्र सीमित मात्रा मे है।जिससे यहां बसे गरीब आदिवासी एवं अन्य वर्ग के लोग किसी तरफ गुजर-बसर करने मे मजबूर है। मच्छरो से पनपने वाली बीमारी डेंगू, मलेरिया के ज्यादा मरीज दछिणांचल एवं म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र से ग्रसित होते है। अगर समय पर इलाज नही हो पाता तो इनकी परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। ग्रामीण शिवप्रसाद, रामकेश, जयनाथ, तेजबलि, रामजनम, सुदामा, मेहीलाल, दयाराम, धर्मेंद्र, अरविंद आदि लोगो ने खण्ड विकास अधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए ग्राम पंचायतो मे मच्छरो से बचने के लिए दवा छिड़काव एवं फॉगिंग करवाने की मांग जल्द से जल्द की है ताकि मच्छरो से होने वाली बीमारीयो से बचा जा सके।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!