October 30, 2026 6:43 am

लगातार बारिश के चलते 30 अक्टूबर को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद

जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया आदेश, सभी बोर्डों के विद्यालयों में रहेगा अवकाश

सोनभद्र। जनपद में लगातार हो रही बारिश और अन्य आपदाओं को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 30 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार जनपद के सभी बोर्डों के राजकीय, अशासकीय, वित्तविहीन माध्यमिक और परिषदीय विद्यालय 30 अक्टूबर को बंद रहेंगे। हालांकि, संबंधित विभागीय कार्यालय पूर्व की भांति खुले रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। लगातार बारिश और संभावित आपदाओं के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!