October 29, 2026 3:15 pm

एसपी के नेतृत्व में रातभर चला सघन चेकिंग अभियान, टोल प्लाजा पर खुलवाया जाम

संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के साथ सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सोनभद्र। जनपद में अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस ने 28/29 अक्टूबर की रात व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों ने विभिन्न प्रमुख मार्गों और महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। रात्रिकालीन अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने चेकिंग व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध वाहनों की गहन जांच करने और सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए रात्रिकालीन चेकिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में लोढ़ी टोल प्लाजा पर लगे जाम को खुलवाकर यातायात सुचारु कराया गया। इससे जाम में फंसे यात्रियों और राहगीरों को राहत पहुंचाने की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था व्यवस्थित बनाए रखने और वाहनों का निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनपद में अपराध नियंत्रण आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग, गश्त तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!