जिलाधिकारी ने 16 शातिर अपराधियों को किया जिला बदर,6 माह तक जिले में नहीं कर सकेंगे प्रवेश, जिला बदर अपराधियों को पुलिस की चेतावनी,सीमा में दिखे तो होगी जेल
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वर्ष 2026 में अब तक 16 अभियुक्तों को जिला बदर घोषित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा 26 अक्टूबर 2026 तक पारित आदेशों में सभी को छह माह तक जनपद की सीमा से बाहर रहने का निर्देश दिया गया है।जिला बदर किए गए अभियुक्तों में थाना चोपन से 4, शक्तिनगर से 5, बीजपुर से 1, रामपुर बरकोनिया से 2, शाहगंज से 2, करमा से 1 और अनपरा से 1 अभियुक्त शामिल है। आदेश का उल्लंघन कर जनपद सीमा में प्रवेश करने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा सभी जिला बदर अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।जिला बदर अभियुक्तों की सूची थाना चोपन – एलाज उर्फ आशिक पुत्र जाकिर हुसैन, दीपक यादव पुत्र देवनारायण यादव, सोनू मौर्या पुत्र अरविन्द मौर्या, पंचू पुत्र स्व. ठाकुर प्रसाद मौर्या।थाना शक्तिनगर – शकील पुत्र नसीम मोहम्मद, संतोष सागर पुत्र छोटेलाल, अंकित कुमार भारती पुत्र रामलाल भारती, राजन भारती पुत्र देवदयाल, रविरावण पुत्र संजय कुमार।
थाना बीजपुर – दिनेश कुमार पुत्र रामबरन।थाना रामपुर बरकोनिया – राजकुमार यादव पुत्र विग्गन यादव, छविनाथ उर्फ छब्बी पुत्र स्व. काशी यादव।थाना शाहगंज धनेश पुत्र स्व. बासदेव, अखिलेश सिंह पटेल उर्फ छोटन पुत्र रामबिलास सिंह थाना करमा – रहमान पुत्र सकील अहमद।
थाना अनपरा – जासमान शर्मा उर्फ बब्लू पुत्र स्व. बाबूलाल शर्मा शामिल है









