October 29, 2026 3:13 pm

इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा की टीम ने दिखाई तत्परता झारखंड तक जाकर की बरामदगी

एसपी अभिषेक वर्मा के अभियान का असर,पुलिस नें झारखंड से बरामद किया 14 वर्षीय गुमशुदा बालक, परिजनों को सौंपा,परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

सोनभद्र ।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गुमशुदा बच्चों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में पुलिस ने 14 वर्षीय गुमशुदा बालक को झारखंड के डाल्टनगंज से सकुशल बरामद किया। दिनेश शेरो निवासी ग्राम कचनरवा ने सूचना दी थी कि उनका पुत्र नवलेश कुमार 17 अगस्त से बिना बताए घर से चला गया है। सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम गठित की गई।टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से विंढमगंज, दुद्धी, गढ़वा,भभुआ समेत कई स्थानों पर तलाश की। सूचना मिली कि उक्त बालक डाल्टनगंज,पलामू स्थित बाल शेल्टर होम में है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विधिक कार्रवाई पूरी कर बालक को परिजनों के सुपुर्द किया। पुत्र को पाकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।बरामदगी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, थाना कोन,उप निरीक्षक शिवनारायण यादव,कांस्टेबल रामभुवन कुशवाहा,कांस्टेबल साकेश सोमवंशी,थाना कोन मौजूद रहे

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!