सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में लंबित गैर जमानती वारंट और स्थायी वारंटों के निष्पादन के लिए चलाए जा रहे तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत दूसरे दिन तक 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यह अभियान 27 से 29 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है।अभियान के तहत 28 अक्टूबर तक जनपद के विभिन्न थानों द्वारा कुल 36 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना जुगैल और रॉबर्ट्सगंज में 4 वांछित अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी हुई।थाना कोन में 3, बभनी में 2, रायपुर में 2, महिला थाना में 1, ओबरा में 3, चोपन में 3, करमा में 4, रॉबर्ट्सगंज में 6, दुद्धी में 6, घोरावल में 5 और जुगैल में 1 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।थाना जुगैल में मुकदमा संख्या 134/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत 3 वांछित और थाना रॉबर्ट्सगंज में मुकदमा संख्या 854/2026 धारा 105, 106(1) बीएनएस व धारा 34(2) राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम के तहत 1 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।









