October 29, 2026 3:14 pm

एसपी के निर्देश पर एक्शन में नरेंद्र कुमार सिंह,अवैध प्रेशर हॉर्न,ब्लैक फिल्म पर सख्ति,की कार्रवाई

भौकाल नही चलेगा-ट्रैफिक प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह की सख्ती,सक्रियता से चमकी यातायात व्यवस्था,चला सघन चेकिंग अभियान, स्कॉर्पियो से हटवाई काली फिल्म, भौकालबाजों की निकली हेकड़ी

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर यातायात सीओ सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के तहत यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ चोपन बैरियर पर चेकिंग लगाकर की सख्त कार्रवाई इस दौरान अवैध तरीके से ब्लैक फिल्म लगाकर भौकाल जमाने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई।यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह की सक्रियता और सख्ती से कई वाहनों से हूटर और प्रेशर हॉर्न उतरवाए गए। स्कॉर्पियो सहित कई वाहनों में लगी काली फिल्म को मौके पर ही हटवाया गया और नियमानुसार कार्रवाई की गई।यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हूटर और ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वालों में हड़कंप मच गया। यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा, ताकि आमजन सुरक्षित यातायात व्यवस्था का लाभ ले सकें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!