October 28, 2026 2:03 pm

छह विधान परिषद क्षेत्रों के परिणाम घोषित, भाजपा के चार और सपा के दो प्रत्याशी विजयी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत अब तक घोषित परिणामों में एक स्नातक और पांच शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया गया है। घोषित परिणामों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार और समाजवादी पार्टी (सपा) के दो प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश से प्राप्त जानकारी के अनुसार विजयी प्रत्याशियों का विवरण निम्नवत है—

  • मेरठ स्नातक क्षेत्र: दिनेश कुमार गोयल (भारतीय जनता पार्टी)
  • लखनऊ शिक्षक क्षेत्र: उमेश द्विवेदी (भारतीय जनता पार्टी)
  • वाराणसी शिक्षक क्षेत्र: लाल बिहारी यादव (समाजवादी पार्टी)
  • आगरा शिक्षक क्षेत्र: डॉ. आकाश अग्रवाल (समाजवादी पार्टी)
  • मेरठ शिक्षक क्षेत्र: चंद्र शर्मा (भारतीय जनता पार्टी)
  • बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र: डॉ. हरि सिंह ढिल्लों (भारतीय जनता पार्टी)

घोषित परिणामों में भाजपा ने चार सीटों पर जीत हासिल की, जबकि सपा के खाते में दो सीटें आईं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!