October 27, 2026 3:21 pm

मेहनत और समर्पण से रवि सिंह ने रचा मुकाम, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिला सम्मान

सोनभद्र (रेणुकूट) हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के बॉयलर एवं को-जनरेशन विभाग में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय रेफरी रवि सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और कार्यकुशलता का परिचय देकर सोनभद्र जिले सहित उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्हें 70वें नेशनल स्कूल गेम्स (SGFI) 2026 में रेफरी एवं तकनीकी अधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के लिए सम्मानित किया गया। जम्मू-कश्मीर सरकार के युवा सेवा एवं खेल विभाग की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता ने उन्हें मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के तत्वावधान में आयोजित 70वें नेशनल स्कूल गेम्स की ताइक्वांडो प्रतियोगिता 22 से 26 अक्टूबर 2026 तक गांदरबल, श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रवि सिंह ने रेफरी एवं तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। उनके योगदान को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। रवि सिंह ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अंतरराष्ट्रीय रेफरी अतुल पंगोत्रा, मास्टर विनोद, अपनी माता और अपने स्वर्गीय पिता महामाया प्रसाद सिंह को दिया। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनके पिता आज उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद, संघर्ष और उनके सपने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। माता-पिता के सपनों को पूरा करना और देश, प्रदेश तथा अपनी कंपनी का नाम रोशन करना उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है। रवि सिंह की यह उपलब्धि बताती है कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। हिण्डालको रेणुकूट में कार्यरत रहते हुए खेल जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले रवि सिंह की सफलता सोनभद्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रेफरी एवं तकनीकी अधिकारी के रूप में उनकी भूमिका और सम्मान जिले की खेल प्रतिभाओं के लिए उत्साहवर्धक उपलब्धि मानी जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!