महर्षि वाल्मीकि के आदर्श सत्य, न्याय और सामाजिक समरसता की देते हैं प्रेरणा: नंदलाल गुप्ता
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता की अध्यक्षता में महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों और विचारों को याद किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी भारतीय संस्कृति और साहित्य के महान ऋषि थे। उन्होंने रामायण की रचना कर समाज को मर्यादा, सत्य, न्याय और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाती हैं। महर्षि वाल्मीकि जी के विचार सामाजिक समरसता, मानवीय मूल्यों और सदाचार को मजबूत करने का संदेश देते हैं। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज कनौजिया ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन और उनके विचार संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्श समाज में समानता, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष महेश्वर चन्द्रवंशी, जिला महामंत्री अशोक कुमार मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील चौबे, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष निशांत कुशवाहा, छोटू पटेल, अभय पटेल, भैयालाल, पंकज गौतम, घनश्याम, दीपचन्द्र महतो, शालू, दिनेश, सीमा, शिवप्रकाश और विवेक तोमर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









