October 27, 2026 3:21 pm

पुलिस की कार्रवाई, आठ वारंटी गिरफ्तार

न्यायालय में पेश करने के लिए पुलिस ने चलाया अभियान, सभी आरोपियों को भेजा गया सोनभद्र न्यायालय

सोनभद्र। जनपद में वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पन्नूगंज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को अलग-अलग गांवों में कार्रवाई करते हुए कुल आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय सोनभद्र भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में राहुल पुत्र परमेश्वर निवासी बभनगंवा, अजहरुद्दीन उर्फ बल्लू अली पुत्र चुनन्न अली निवासी रामगढ़, अखिलेश पुत्र विक्कू चौहान निवासी परसौटी, विमलेश कुमार पुत्र सुखदेव निवासी हरनखुरी, रामआशीष पुत्र रामप्रसाद निवासी सुभाव, भोला पुत्र रामजी निवासी रामगढ़, राम आधार जायसवाल पुत्र देव नंदन निवासी बकवार तथा श्रीमती खतरानी पत्नी राम पासवान निवासी बनौली शामिल हैं। सभी गांव थाना पन्नूगंज क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की। टीम में उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, शिवबदन यादव, सुभाष यादव, शशिकांत सिंह, सुभाष चंद्र यादव, देवेन्द्र कुमार सिंह और सर्वेश पाण्डेय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। इसके अतिरिक्त हेड कांस्टेबल राम निवास यादव, राम आशीष सिंह यादव, नरेंद्र सिंह यादव, राघोवेन्द्र सरकार तथा कांस्टेबल लवकुश खरवार, नरेंद्र कुमार, गंगेश कुमार मिश्रा और महिला कांस्टेबल रश्मि शुक्ला ने भी गिरफ्तारी अभियान में भूमिका निभाई। पुलिस की इस कार्रवाई को न्यायालय से संबंधित वारंटों के अनुपालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!