सोनभद्र (दुद्धी) विजयदशमी पर आज देर शाम मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शिवाजी तालाब में कर माता को विदाई दी गई इससे पूर्व कस्बे के मां काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक विशेष ड्रेस कोड के साथ चुनरी गले में डाले रहे। शोभा यात्रा काली मंदिर से शुरू हुई और पत्ता गोदाम से कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए श्री रामलीला मैदान पहुंची इस दौरान डीजे के भक्तिमय गानों की मधुर धुन भक्त थिरकते रहे और जय माता दी के नारों से वातावरण को गुंजायमान करते रहे। साथ में संकट मोचन मंदिर, पंचदेव मंदिर, पिपरडिह से और राम नगर से भी मां दुर्गा की प्रतिमा कस्बे में भ्रमण करते हुए श्री रामलीला मैदान पहुंची जहां रावण दहन के उपरांत शिवाजी तालाब में सभी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।इस दौरान आयोजक समिति के डॉक्टर मिथिलेश कुमार, विष्णुकांत तिवारी, संदीप गुप्ता ,प्रेमनारायण सिंह, प्रखर ब्याहूत, प्रदीप शर्मा, अनूप कुमार रमेश जायसवाल राजेश अग्रहरी रूपेश कुमार, निरंजन सुधीर अखिलेश जायसवाल, मनीष जायसवाल, आदि उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









