October 21, 2026 4:29 am

कार-टेंपो की भीषण टक्कर में दो की मौत, एक दर्जन घायल

सोनभद्र (नरेश गुप्ता) रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार टेंपो धरती डांड़ से सवारियों को लेकर किरविल में विजयदशमी मेले के लिए जा रहा था। इसी दौरान नधिरा मोड़ के समीप सामने से आ रही कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। कार वाराणसी से छत्तीसगढ़-ओडिशा की ओर जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही बभनी और म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए बभनी एवं म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अंजली पत्नी राजेश खरवार (35), निवासी नधिरा टोला, सुनील गुप्ता पुत्र भोलानाथ (25), निवासी धरती डांड़, राजकुमारी पत्नी उदय खरवार (23), निवासी नधिरा पूर्वी टोला समेत कई घायलों का उपचार कराया गया। वहीं, म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नधिरा निवासी 12 वर्षीय अंकुश पुत्र रामकुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में 10 वर्षीय लवकुश, दो वर्षीय छोटी, 28 वर्षीय मंजू, शिवांश, 60 वर्षीय फूलमती, 28 वर्षीय पूजा, सात वर्षीय पूर्णिमा, पांच वर्षीय आकृति, पांच वर्षीय अयांश, सात वर्षीय उषा, 37 वर्षीय हीनकुंवर और 45 वर्षीय पानमति समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। गंभीर रूप से घायल लोगों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!