October 21, 2026 4:31 am

जयकारे और गाजे-बाजे के बीच निकली विसर्जन यात्रा नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) विजयादशमी के पावन अवसर पर मंगलवार को बीजपुर थाना क्षेत्र में स्थापित जगह जगह मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। नौ दिनों तक श्रद्धा और भक्ति के साथ मां की आराधना करने के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। इस दौरान विभिन्न पूजा समितियों की ओर से निकाली गई विसर्जन शोभायात्राओं में बच्चों महिलाओं और पुरुषों सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा क्षेत्र मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा। बाजार स्थित सब्जी मंडी दुर्गा पूजा समिति दुधहिया मंदिर परिसर स्थित पुनर्वास दुर्गा पूजा समिति गोकुलधाम शांति नगर दुर्गा पूजा समिति तथा पुनर्वास बाईपास रोड पूजा समिति की ओर से स्थापित प्रतिमाओं का मंगलवार को विसर्जन किया गया। बाजार से सब्जी मंडी से दोपहर में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और जयकारों के बीच नाचते-गाते श्रद्धालु पैदल ही स्वागत गेट तक पहुंचे।शोभायात्रा में बच्चों और महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही। श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। नौ दिनों तक पूजा-अर्चना, आरती और भक्ति में लीन रहने के बाद मां की विदाई के समय श्रद्धालु भावुक हो उठे।बीजपुर के इंटेक वेल में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। भक्तों ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना करते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की। विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक संतोष तिवारी सहित पुलिस बल मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मियों की निगरानी में विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता, गौतम वर्मा, बब्बन ठाकुर, रामखेलावन पनिका, सीताराम शर्मा, नागेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह, विनोद गर्ग, मुन्ना प्रसाद, लल्लन सिंह, रविंद्र गुप्ता, शिवधारी गुप्ता, इंद्र देव सिंह, हेमंत साव, शिवाकर झा, विशाल गुप्ता, शुभम गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!