October 21, 2026 7:08 am

असत्य पर सत्य की हुई विजय, धू -धू कर जला रावण

दुर्गा पूजा व दशहरा हर्षोल्लास से सम्पन्न, उमड़ी रही दर्शकों की भीड़

सोनभद्र। शाहगंज (ज्ञानदास कनौजिया) बुराइयों पर अच्छाइयों की जीत का पर्व दशहरा (विजय दशमी) व दुर्गा पूजा परम्परागत ढंग से हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर स्थानीय कस्बा में कमेटी द्वारा राम-रावण युद्ध दिखाया गया और अहंकारी रावण का पुतला भी दहन किया गया। राम-रावण युद्ध को देखने के लिए दूर-दराज से भी ग्रामीण इलाकों से काफी लोग आये हुए थे। अगर यह कहा जाय कि जनसैलाब ही उमड़ गया था तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। लोगों में काफी उत्सुकता देखी गयी। दर्शकों ने असत्य के प्रतीक रावण को जलता हुआ देख सभी पापो से अन्त की कामना के साथ ही अपने- अपने गन्तव्य की ओर रवाना हुए। वही दूसरी तरफ नगर के विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा पण्डालों में माता रानी की प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन और दर्शन किया। घंटा-घड़ि‌यालों की गूंजती आवाजों से समूचा नगर गूंजायमान हो गया।हवन कुंड से धूप, अगरबत्ती तथा घी के निकल रहे धुएं से समूचा वायुमंडल शुगन्धित हो उठा था। इस मौके पर सुरक्षा के मद्‌देनजर पुलिस चक्रमण करती रही। क्षेत्र के ढूटेर गाँव में भी अहंकारी रावण के पुतले को जलाया गया। राम-रावण युद्ध एवं रावण के पुतले को देखने के लिए लोगों की अधिक भीड़ उमड़ी रही। यहाँ दुर्गा पूजा का भी आयोजन किया गया। पण्डाल में विराजी माँ दुर्गा का दर्शन-पूजन श्रद्धालु भक्तों ने किया। समूचा माहौल भक्तीमय हो गया था।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!