बिना वैध कागजात के हो रहा था कोयले का परिवहन, ट्रक समेत नकदी और मोबाइल बरामद
सोनभद्र। चोपन थाना पुलिस ने बिना वैध कागजात के कोयले का परिवहन किए जाने के मामले में 37.650 टन कोयले से लदा ट्रक बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक के साथ एक हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। 19 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:41 बजे चोपन कस्बे में प्रीतनगर चौकी के सामने जांच के दौरान ट्रक संख्या UP63 BT 0135 को बिना वैध कागजात के कोयले का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। मौके से ट्रक चालक राजीव कुमार भारती (38 वर्ष), पुत्र बिग्गन राम, निवासी झारोकला, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में थाना चोपन पर मुकदमा अपराध संख्या 0402/2026, धारा 303(2), 317(2) एवं 317(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।कार्रवाई करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, डाला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव, हेड कांस्टेबल रिजवान शाह, अजय यादव, वीरेन्द्र सरोज तथा कांस्टेबल मंटू सिंह, अमर कुमार वर्मा और राहुल यादव शामिल रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









