October 16, 2026 2:38 am

बिजली के तार की चपेट में आने से ट्रक खलासी की दर्दनाक मौत

मझिगांव के पास ट्रक से चावल उतारते समय हुआ हादसा, बिजली विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर सजौर के समीप गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रक से चावल उतार रहे खलासी विनोद विश्वकर्मा की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और बिजली विभाग को जानकारी देकर विद्युत तार को नीचे उतरवाने की कार्रवाई कराई गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सजौर के पास ट्रक से चावल उतारने का काम चल रहा था। इसी दौरान ट्रक का खलासी विनोद विश्वकर्मा बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया गया। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बिजली के तारों की खराब स्थिति पर चिंता जताई। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के आसपास बिजली के तार कई स्थानों पर जर्जर और नीचे लटक रहे हैं। कम ऊंचाई के कारण भारी वाहनों में तार फंसने और टूटने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के मुताबिक, ऐसी स्थिति से राहगीरों और वाहन चालकों की जान पर खतरा मंडराता रहता है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से सड़क किनारे लटक रहे और जर्जर तारों की जांच कराकर उन्हें बदलने तथा बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में भी इस तरह के गंभीर हादसे हो सकते हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!