सोनभद्र। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में 13 से 18 अक्टूबर तक पांच स्थानों पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा आंखों की जांच, रोगों का निदान और आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। साथ ही मोतियाबिंद से पीड़ित चयनित मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण विधि से निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। आर.जे. शंकरा आई अस्पताल की ओर से आयोजित इन शिविरों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित किया गया है।
इन स्थानों पर लगेंगे शिविर
- 13 अक्टूबर: शिव मंदिर के पास ग्राम पटना पोस्ट सिलथम ब्लॉक चतरा।
- 13 अक्टूबर: शीतला माता मंदिर ग्राम नेवारी पोस्ट डोमरिया ब्लॉक चतरा।
- 14 अक्टूबर: पंचायत भवन सण्डी, ब्लॉक चतरा।
- 15 अक्टूबर: त्रिवेणी इंटर कॉलेज ग्राम व पोस्ट कचनखां ब्लॉक कोन।
- 18 अक्टूबर: कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय ग्राम व पोस्ट गुरमुरा ब्लॉक चोपन।
मरीजों को मिलेगी निःशुल्क परिवहन व भोजन की सुविधा
मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को जांच स्थल से अस्पताल तक ले जाने और उपचार के बाद वापस पहुंचाने की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। मरीजों के उपचार और भोजन की व्यवस्था भी अस्पताल की ओर से निःशुल्क की जाएगी।
आधार कार्ड और दवाओं की पर्ची लाना जरूरी
शिविर में आने वाले मरीज आधार कार्ड की छायाप्रति, मोबाइल नंबर तथा पहले से ली जा रही दवाओं की पर्ची और दवाएं साथ लेकर आएं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8174981826, 8090644354 और 7905058156 पर संपर्क किया जा सकता है। शिविर के आयोजक अविनाश कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक तथा पूर्व जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रीय लोगों से शिविर में पहुंचकर निःशुल्क नेत्र जांच और उपचार सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
Author: Pramod Gupta
Hello









