सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) थाना क्षेत्र बीजपुर अंतर्गत ग्राम अंजानी के टोला कोलिनमांड़ में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है जहाँ नदी में नहाने गया 11 वर्षीय बालक गहरे पानी में डूब गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजानी गांव निवासी शिवप्रसाद यादव का 11 वर्षीय पुत्र लवकुश यादव नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसी दौरान गाँव की उर्मिला यादव पत्नी प्रेमनाथ पास में ही बकरी चरा रही थीं। उन्होंने नदी में देखा कि बालक का सिर नीचे और पैर ऊपर की तरफ थे और वो डूब रहा था तो महिला ने उसे बचाने के लिए शोर शराबा किया तो शोर सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी बच्चा पानी मे डूब चुका था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया और अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी।
Author: Pramod Gupta
Hello









