October 16, 2026 2:58 am

नवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था परखने सड़क पर उतरे एसपी, पैदल गश्त कर लिया जायजा

दुर्गा पूजा पंडालों और प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए निर्देश

सोनभद्र। शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा एवं पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता और संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों एवं प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण किया गया। प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ का सुचारु प्रबंधन तथा आवागमन व्यवस्था दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया।निरीक्षण के दौरान पूजा समितियों के आयोजकों एवं संबंधित लोगों से संवाद स्थापित कर पर्व को शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बनाए रखने और आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के दौरान जनपद में सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को नियमित गश्त एवं क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!