October 16, 2026 2:58 am

हाइवा का फिर टायर फटा कई लोग घायल मची अफरातफरी

इको वाहन का शीशा चकनाचूर लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त)बीजपुर-बखरिहवां मार्ग पर जर्जर सड़क और भारी वाहनों की आवाजाही लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। सोमवार को चेतवां मोड़ के पास गिट्टी लदे एक ट्रक का टायर फटने से सड़क पर पड़ी गिट्टियां बिखर गईं जिसकी चपेट में आने से कुछ लोग घायल हो गए।इस दौरान सड़क से गुजर रहे एक इको वाहन का शीशा भी चकनाचूर हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई आक्रोशित लोगों ने भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया।जानकारी के अनुसार सोमवार को गिट्टी लदा एक ट्रक बीजपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान चेतवां मोड़ के पास अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटने से सड़क पर पड़ी गिट्टियां छिटककर आसपास फैल गईं। इसकी चपेट में आने से कुछ लोग घायल हो गए जबकि वहां से गुजर रहे एक इको वाहन का शीशा टूट गया।अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने ट्रक को रोक लिया। बाद में स्थानीय संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप से स्थिति सामान्य हुई। गौरतलब है कि बीजपुर से बखरिहवां तक सड़क की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढों और उखड़ी गिट्टियों के कारण राहगीरों तथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस मार्ग पर खस्ताहाल हाइवा और ट्रकों की लगातार आवाजाही दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ा रही है। चार दिन पहले ही पौती पाथर में राखड़ लदे एक हाइवा का टायर फटने से कई लोग घायल हो गए थे।अब चेतवां मोड़ पर हुई दूसरी घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्रीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर सड़क और भारी वाहनों के कारण आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। ऐसे में सड़क की मरम्मत के साथ ही भारी वाहनों की स्थिति और सुरक्षित संचालन पर भी ध्यान देना जरूरी है। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बावजूद यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!