October 16, 2026 2:58 am

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने गोदाम का निरीक्षण कर जांच प्रक्रिया का लिया जायजा

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, सोनभद्र में ईवीएम-वीवीपैट की जांच शुरू

सोनभद्र। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद सोनभद्र में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) 12 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के इंजीनियरों द्वारा लोढ़ी स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के ईवीएम/वीवीपैट गोदाम में मशीनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने ईवीएम/वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण कर जांच कार्य का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं इंजीनियरों से चेकिंग प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं स्टेट ईवीएम नोडल अधिकारी गोपीनाथ कुअर ने भी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के इंजीनियर उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!