October 16, 2026 2:58 am

घाघर नदी पर निर्माणाधीन पुल नवंबर तक पूरा कराने के निर्देश

डीएम चर्चित गौड़ ने पटवध-बसुआरी मार्ग और सेतु निर्माण का किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता न करने की हिदायत

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद में संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के क्रम में पटवध-बसुआरी मार्ग एवं घाघर नदी पर निर्माणाधीन सेतु परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि पटवध-बसुआरी मार्ग परियोजना का निर्माण कार्य अब तक 43 प्रतिशत पूरा हुआ है। परियोजना को पूर्ण करने की पुनरीक्षित तिथि 31 मार्च 2027 निर्धारित की गई है। वहीं, इसी मार्ग पर मुख्य जिला मार्ग के किलोमीटर-3 में घाघर नदी पर सेतु एवं पहुंच मार्ग का निर्माण जिला खनिज न्यास फाउंडेशन की परियोजना के अंतर्गत कराया जा रहा है। इस परियोजना की भौतिक प्रगति 80 प्रतिशत है तथा इसे पूरा करने की निर्धारित तिथि 31 अक्टूबर 2026 है जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाघर नदी पर निर्माणाधीन पुल का कार्य नवंबर माह तक अनिवार्य रूप से पूरा कराया जाए। साथ ही पटवध-बसुआरी मार्ग के निर्माण में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी नियमित रूप से निर्माण कार्यों की निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे हों। गुणवत्ता के मामले में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराकर आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार, अपर संख्याधिकारी जय सिंह, अधिशासी अभियंता मनोज नायक, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!