महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामले में निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया और मामले में निष्पक्ष जांच तथा उचित कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री पूजा पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान समाज की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए। महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। किसी भी महिला के साथ अन्याय या उत्पीड़न की शिकायत सामने आने पर निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाता रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा का मुद्दा उठाते हुए संबंधित प्रकरण में निष्पक्ष जांच तथा कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर प्रदेश मंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा ज्योति खरवार, जिला मंत्री मंजू गिरी, जिला महामंत्री गुड़िया त्रिपाठी, रुबी गुप्ता, रंजन पाण्डेय, वंदना वर्मा, कविता यादव, रीतु अग्रहरी, तारा देवी, आरती चौबे, प्रतिभा, किरन, सुमन, निर्मला, गुलाबी, आरती, अनिता, सरस्वती, गीता, शीला, सुमित्रा, तेतरी, मन्ना, पुष्पा, बबीता, केशिया, उषा, रीता, विद्या, राधिका, मधु और मालती सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
Author: Pramod Gupta
Hello









