October 16, 2026 2:37 am

दुर्गा पूजा रामलीला का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि पूजा श्री तथा विशिष्ट अतिथियों ने किया उद्घाटन

सोनभद्र ।बीजपुर(विनोद गुप्त)बीजपुर स्थित प्रसिद्ध मां दुधईया देवी मंदिर परिसर में रविवार की शाम दुर्गा पूजा महोत्सव एवं पर्दे पर रामलीला का भव्य शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा श्री तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर गुप्ता और लेखपाल संतोष यादव ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं एवं दर्शकों में खासा उत्साह रहा।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए धार्मिक आयोजन की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने आयोजक समिति को दुर्गा पूजा महोत्सव एवं रामलीला के आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को धर्म,आस्था और मर्यादा के आदर्शों से जुड़ने का अवसर मिलता है।साथ ही समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता की भावना भी मजबूत होती है।मां दुधईया देवी मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा के साथ पर्दे पर रामलीला/रामायण का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन,आदर्शों और मर्यादा से जुड़े प्रसंगों को देखने एवं समझने का अवसर मिलता है। वहीं, नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की आराधना से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।प्रसिद्ध मां दुधईया देवी मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित क्षेत्र के अनेक दर्शक मौजूद रहे। आयोजन के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में नवरात्र का उल्लास और धार्मिक उत्साह दिखाई देने लगा है ।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!