October 16, 2026 2:39 am

पट अनावरण के साथ शांतिनगर दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

प्रभारी निरीक्षक ने किया उद्घाटन,विशिष्ट अतिथि ने मंदिर निर्माण में सहयोग का दिया आश्वासन

 

सोनभद्र बीजपुर(विनोद गुप्त)शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार की शाम शांतिनगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के पट अनावरण और फीता काटकर दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बीजपुर प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने विधिवत उद्घाटन किया। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा व्यवसायी एवं समाजसेवी अमरेश तिवारी की उपस्थिति में आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। करीब तीन दशक से चली आ रही परंपरा को कायम रखते हुए शांति नगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष भी धार्मिक आयोजन कराया जा रहा है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि अमरेश तिवारी ने सह अतिथि श्याम नारायण सिंह की उपस्थिति में मां दुर्गा का पट अनावरण कर फीता काटकर पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया। इससे पूर्व पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों को बुके भेंटकर, माल्यार्पण एंव अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर मुख्य ने नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम,सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों में सकारात्मक सोच विकसित होती है और सामाजिक एकता मजबूत होती है। उन्होंने लोगों से त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।विशिष्ट अतिथि अमरेश तिवारी ने आयोजन समिति को नवरात्र के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी।उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमें अपनी संस्कृति,धर्म और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ ही प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम,भाईचारा और सामाजिक समरसता मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि वह इसी क्षेत्र के लोगों के बीच के हैं और यहां की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों से उनका आत्मीय जुड़ाव है।शांतिनगर में स्थित अर्धनिर्मित मंदिर का उल्लेख करते हुए श्री तिवारी ने आयोजन समिति एवं स्थानीय लोगों से पूजा महोत्सव के बाद मंदिर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने मंदिर निर्माण में अपनी ओर से भरपूर सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!